अररिया: न्यायिक हिरासत में भेजे गये वारंटी में

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति ठीक नहीं है। बीपीआरओ प्रियंका कुमारी द्वारा की गई जांच में कई केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव पाया गया। स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं हुए, वजन मापने की मशीन खराब है, और स्वच्छ पानी की अनुपलब्धता है। विधायक ने कागजों पर चल रहे केंद्रों की भी जांच की मांग की।

अररिया: न्यायिक हिरासत में भेजे गये वारंटी में

रानीगंज, अररिया से पवन कुमार की रिपोर्ट रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति ठीक नहीं है। इसका खुलासा वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बीपीआरओ द्वारा सोमवार को रानीगंज क्षेत्र के अलग अलग आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच से हुआ। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को बीपीआरओ प्रियंका कुमारी द्वारा रानीगंज के बौसीं और बसेटी पंचायत के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की गयी। बीपीआरओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि सोमवार को बसेटी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192, 194 195, 310 और बौसीं पंचायत के केंद्र संख्या 235, 236, 239 और 306 की जांच की गयी। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्मार्ट मीटर मौजूद था लेकिन उनका रिचार्ज नहीं किया गया था।

वजन मापने की मशीन दस सालों से नहीं मिला था। मशीन भी खराब अवस्था में पाया गया। इनके आलावे खाने बनाने के लिए पर्याप्त बर्तन का अभाव था। साथ ही फ़िल्टर भी पिछले 20 सालों से नहीं मिलने का मामला सामने आया। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय और पीने के स्वच्छ पानी की अनुपलब्धता पाई गयी। कच्ची सामग्री के रख रखाव का भंडारण भी नहीं था। जबकि जांच में यह भी पाया गया कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलएस के द्वारा पिछले पांच मई को जांच भी किया गया था। जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के वजन, हाइट आदि की नियमित जांच जरूरी होती है ताकि बच्चों में कुपोषण का प्रभाव न हो। इधर विधायक अविनाश मंगलम ने बताया कि कई आंगनबाड़ी केंद्र केवल कागजों पर चल रहे है। इन सभी की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया की आंगनबाड़ी केंद्रों ने जमकर उगाही की जाती है। इसपर लगाम लगाने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।