Bhagalpur News: प्लेटफार्म छह पर शाम ढलते ही लगता है उचक्कों का जमावड़ा
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर के प्लेटफार्म संख्या छह पर शाम होते ही उचक्कों की भीड़ लग जाती है। असामाजिक तत्व यात्रियों के मोबाइल झपट्टा मारकर भाग जा रहे हैं। आरपीएफ की गश्त के बावजूद, प्लेटफार्म पर कई लोग बिना काम के बैठे रहते हैं, जिससे चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

Bhagalpur News: भागलपुर। प्लेटफार्म संख्या छह पर शाम ढलते ही उचक्कों का जमावड़ा लग जाता है। दरअसल, चारों तरफ से खुला रहने का फायदा असामाजिक तत्वों के लोग उठाते हैं। यही वजह है कि अक्सर इस प्लेटफार्म के पास से गुजरने वाले यात्रियों के मोबाइल झपट्टा मारकर अपराधी फरार हो जाते हैं। आरपीएफ की टीम की तरफ से नियमित गश्त करने के बाद भी काफी संख्या में कुछ लोग बिना किसी काम के ही प्लेटफार्म पर बैठे रहते हैं।


