एसएसएस पानी टंकी ने बसंतपुर इलेवन को हराया
द डिसाइडर क्रिकेट क्लब खेरैहिया द्वारा श्री राम गुलाम क्रीड़ा प्रांगण में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मैच में एसएसएस पानीटंकी ने बसंतपुर इलेवन को हराया। मैन ऑफ द मैच मुकेश कुमार रहे। इस टूर्नामेंट के सफल संचालन में कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अकबरनगर संवाददाता द डिसाइडर क्रिकेट क्लब खेरैहिया की ओर से श्री राम गुलाम क्रीड़ा प्रांगण खेरैहिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। मैच का विधिवत उद्घाटन सुल्तानगंज उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल, ओबीसी मोर्चा नवगछिया भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण मंडल, भागलपुर लोजपा के युवा अध्यक्ष मनीष और भाजपा अजगैबीनाथ धाम पूर्वी मंडल के अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह और मनोरंजन मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन मुकाबला एसएसएस पानीटंकी की टीम ने बसंतपुर इलेवन को हरा दिया। मुकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में शिवम कुमार, मानव कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार ने भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


