शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में चार दिवसीय परिधि सृजन मेला का आयोजन हुआ, जिसमें चित्रांकन, पारंपरिक मंजूषा चित्रकला, कविता पाठ और शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। निदेशक उदय ने कहा कि यह मेला प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर प्रदान कर रहा है।

शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र में आयोजित चार दिवसीय परिधि सृजन मेला के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रांकन प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद अंग क्षेत्र की पारंपरिक मंजूषा चित्रकला की प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट, जैव विविधता, वनोपज और देशज बीज जैसे समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। दोपहर बाद शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। परिधि के निदेशक उदय ने कहा कि सृजन मेला उन प्रतिभाओं को मंच देने का काम कर रहा है, जिन्हें अब तक अवसर नही मिल पाया है।

मौके पर प्रो. योगेंद्र, डॉ. अलका सिंह, प्रो. अर्चना साह, प्रो रामाशीष पूर्वे, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. उमेश कुमार नीरज आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।