Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCrash Course Launched for Matric and Intermediate Exams in Bhagalpur
मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर स्कूलों में क्रैश कोर्स शुरू, कम पहुंच रहे छात्र

मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर स्कूलों में क्रैश कोर्स शुरू, कम पहुंच रहे छात्र

संक्षेप:

छात्रों को मॉडल पेपर से कराया जा रहा अभ्यास इंटर परीक्षा दो फरवरी 2026 व

Dec 05, 2025 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्कूलों में क्रैश कोर्स का आयोजन शुरू कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सिलेबस के आधार पर सरकारी हाई व इंटर स्कूलों में वस्तुनिष्ठ, लघु व दीर्घउत्तरीय प्रश्नों का रिवीजन कराया जा रहा है। वहीं मैट्रिक व इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को समिति द्वारा जारी डमी या मॉडल पेपर से अभ्यास कराया जा रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को प्रथम श्रेणी में सफलता दिलाना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीपीओ माध्यमिक शिक्षा व साक्षरता विनय कुमार सुमन ने बताया कि स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कोर्स की पुनरावृत्ति करवाते हुए छात्रों को परीक्षा पैटर्न से पूरी तरह परिचित कराएं। क्रैश कोर्स के अंतर्गत छात्रों को मॉडल प्रश्न पत्रों के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिक्षक इन प्रश्नपत्रों के आधार पर छात्रों को उत्तर लिखने की सही तकनीक और समय प्रबंधन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। विशेष रूप से परीक्षा में पूछे जाने वाले वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का गहन अभ्यास कराया जा रहा है। इधर, स्कूलों से जानकारी मिली कि 10वीं व 12वीं की सेंटअप परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं। छात्रों को नोटिस देने के बावजूद सेंटअप परीक्षा के बाद विद्यार्थी कम संख्या में आ रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में बेहतर तैयारी के बावजूद छात्र ट्यूशन पर फोकस कर रहे हैं। मॉडल पेपर का उत्तर तैयार करने में जुटे शिक्षक मैट्रिक व इंटर परीक्षा के डमी या मॉडल पेपर जारी होने के बाद प्रश्नों के आधार पर स्कूल के शिक्षक उत्तर तैयार कर रहे हैं। वहीं छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर उत्तर की प्रति दी जा रही है। इससे दूरदराज के विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता वाले नोट्स और प्रश्न–संग्रह आसानी से मिल सकेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से छात्रों के अध्ययन में समानता आएगी और किसी भी वर्ग के विद्यार्थी को संसाधनों के अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिक्षकों के अनुसार पिछले वर्ष मॉडल सेट का बेहतर तरीके से प्रैक्टिस करने वाले अधिकांश छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे। क्रैश कोर्स सुचारू रूप से चलाया जाएगा। छात्रों को अधिकतम लाभ मिल सकेगा। इंटर परीक्षा दो फरवरी व मैट्रिक की 17 फरवरी से है। सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में भी तैयारी तेज 2026 में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक और 12वीं कक्षा की 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक होगी। वहीं आईसीएसई बोर्ड की 2026 में 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक होंगे। भागलपुर समेत जिलेभर में दोनों बोर्ड के स्कूलों में परीक्षा की तैयारी चल रही है। छात्रों के लिए विशेष कक्षा व क्रैश कोर्स का आयोजन भी किया जा रहा है।