अररिया : अवैध खनन, परिवहन के विरूद्ध ट्रैक्टर जब्त, दंड आरोपित

Apr 08, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खान निरीक्षक ने नरपतगंज में 01 ट्रैक्टर को जब्त किया और 1.05 लाख रुपये का दंड लगाया। इससे पहले, फारबिसगंज और अररिया अंचल में भी अवैध बालू परिवहन के लिए ट्रैक्टर जब्त किए गए थे। प्रशासन ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

अररिया : अवैध खनन, परिवहन के विरूद्ध  ट्रैक्टर जब्त, दंड आरोपित

अररिया से परवेज आलम की रिपोर्ट अररिया। अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध की गयी छापेमारी के दौरान खान निरीक्षक ने नरपतगंज अंचल अन्तर्गत 01 ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जब्त कर नरपतगंज थाना में अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए सुरक्षार्थ रखा गया है। उक्त ट्रैक्टर पर 1.05 लाख रूपये का दण्ड अधिरोपित किया गया है। निदेशानुसार खान निरीक्षक के द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध लगातार जिला अन्तर्गत छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि आगे भी अवैध खनन / परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु अवैध खननकत्र्ता / परिवहनकत्र्ता के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

इससे पूर्व 26 मार्च को छापेमारी के क्रम में खान निरीक्षक द्वारा फारबिसगंज अंचल अन्तर्गत भदेश्वर नहर बेलाही पंचायत के पास 02 ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जप्त कर फारबिसगंज थाना में अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सुरक्षार्थ रखा गया है। छापेमारी के दौरान अररिया अंचल अन्तर्गत गैयारी के समीप 01 ट्रैक्टर को अवैध बालू परिवहन के क्रम में जप्त कर नगर थाना अररिया में अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए सुरक्षार्थ रखा गया है। उक्त ट्रैक्टर पर 3.21 लाख रूपये का दण्ड अधिरोपित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।