लखीसराय: एनएच-80 पर अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Feb 13, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय जिले में अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए डीएम मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में छापेमारी की गई। अभियान में वाहनों की गहन जांच की गई और कई वाहन चालकों को अनियमितताओं पर चेतावनी दी गई। प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और नियमों का पालन करने की अपील की।

लखीसराय: एनएच-80 पर अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में अवैध बालू खनन, ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर रोक लगाने के उद्देश्य से गुरुवार की रात एनएच-80 के बालगुदर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान डीएम मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त रूप से संचालित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान बालू एवं अन्य खनिजों के परिवहन में लगे वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में वाहनों के चालान, ई-रॉयल्टी, ओवरलोडिंग की स्थिति, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

कई वाहनों की कागजी प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह की गतिविधियां न केवल सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाती हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं। प्रशासन ने कहा कि नियमित रूप से इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला खनिज विकास पदाधिकारी कुमार रंजन जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी अवैध खनन या ओवरलोडिंग की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि कानून व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।