अररिया : चोरी छिपे बिजली जला रहे पांच उपभोक्ताओं पर केस दर्ज
कुर्साकांटा में विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हाल ही में, डहुआबाड़ी गांव में पांच उपभोक्ताओं द्वारा चोरी छिपे बिजली जलाने की सूचना मिली। जांच के बाद, सभी के खिलाफ कुर्साकांटा थाना में केस दर्ज कराया गया है। विद्युत अभियंता ने स्थिति की जानकारी दी है।

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि विद्युत चोरी कर जलाने वाले उपभोक्ताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी विद्युत चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कनीय विद्युत अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कुछ दिने पूर्व बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली काटी गई थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि डहुआबाड़ी गांव में कुछ उपभोक्ता चोरी छिपे टोकन लगा कर बिजली जला रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर टीम गठन कर छापेमारी की गई तो पांच उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी छिपे बिजली जला रहा था। इन पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्साकांटा थाना में केस दर्ज कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



