Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCow Dies in Hit-and-Run Incident Near HDFC Bank Locals Protest

अररिया: अज्ञात वाहन की ठोकर से गाय की मौत, सड़क जाम

अररिया शहर के बस स्टैंड के पास एचडीएफसी बैंक के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 15 मिनट तक सड़क जाम किया। पुलिस और प्रशासन ने गाय का शव हटवाकर जाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 12 Oct 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: अज्ञात वाहन की ठोकर से गाय की मौत, सड़क जाम

अररिया,निज संवाददाता अररिया शहर के बस स्टैंड से चांदनी चौक जाने वाले मार्ग में एचडीएफसी बैंक के समीप शनिवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की घटना स्थल पर ही गाय की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लगभग 15 मिनट तक एचडीएफसी बैंक के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम करने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक दूसरे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हो गए। इसके बाद किसी ने घटना की जानकारी सदर एसडीओ व नगर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद नगर थाना पुलिस व अररिया अंचल के राजस्व अधिकारी शंभु कुमार साह, राजस्व कर्मचारी नौशाद आलम व पुलिस ने नगर परिषद से ट्रैक्टर मंगवाकर गाय के शव को सड़क पर से हटाया।

इसके बाद स्थानीय लोग जाम हटाया। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि अज्ञात वाहन के ठोकर से गाय की मौत हो गई थी। गाय का शव हटवाकर जाम छुड़ाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।