Bhagalpur News: बांका: खेत में मेड़ देने के विवाद में पति-पत्नी घायल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: बांका के कौशलपुर गांव में खेत में मेड़ देने को लेकर विवाद के चलते एक दंपती के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। परिजनों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पहले से ही जमीन से जुड़े विवाद के चलते उनके बीच तनाव था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Bhagalpur News: बांका: खेत में मेड़ देने के विवाद में पति-पत्नी घायल

Bhagalpur News: बांका। कौशलपुर गांव में खेत में मेड़ देने को लेकर हुए विवाद में एक दंपती के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। बताया गया कि खेत में मेड़ देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसमें पति-पत्नी घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन से जुड़े विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: बांका: खेत में मेड़ देने के विवाद में पति-पत्नी घायल