जमुई : जांच में सम्पन्न व प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं उत्पाद पुलिस के सॉफ्ट टारगेट
प्रदेश में शशक्त शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद, उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर अवैध उगाही का आरोप लगा है। हाल ही में, पुलिस ने चेकपोस्टों पर तैनात 5 होमगार्ड और 2 एएसआई को गिरफ्तार किया। इससे साफ है कि शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी और बिक्री जारी है।

सोनो से रजनीकांत सिंह की रिपोर्ट जिस विभाग पर प्रदेश में लागू शशक्त शराबबंदी कानून की शतप्रतिशत अनुपालन व प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की सफलता की जिम्मेवारी दी गई है, अब वही विभाग शराबबंदी कानून की आड़ में ब्यापक पैमाने पर अवैध उगाही कर शराबबंदी कानून की धज्जियाँ उड़ा रहा है। चेकपोस्टों पर की जा रही अवैध उगाही का पोल तब खुला जब पुलिस ने उत्पाद विभाग के नवादा जिले के कौआकोल व जिले के डुमरी(सोनो) चेकपोस्ट पर तैनात 2 एएसआई समेत 5 होमगार्ड जवानों को अवैध उगाही के आरोप में पिछले दिनों गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेजी है।हालांकि इस उगाही में विभाग के निचे से ऊपर तक के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अगर उत्पाद विभाग के चैक पोस्ट के साथ साथ उत्पाद पुलिस के काले कारनामों को अगर किसी स्वतंत्रता एजेंसी से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराई जाय तो विभाग के सभी चेहरे वेनकाब हो जायेंगे जो कंबल ओढ़ कर घी पी रहे हैं। सूत्र बतातें हैं कि अगर इस धंधे सिपाही से लेकर ऊपर तक अधिकारी की संलिप्तता नही है तो कैसे प्रदेश में शराबबंदी लागू रहने के बाद भी लोगों को आसानी से देशी विदेशी शराब उपलब्ध हो जा रहा है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के चेकपोस्टों पर मोटी रकम लेकर अन्य प्रदेशों से तस्करी के लिये लाये जा रहे ब्यापक पैमाने पर विदेशी शराब लदी वाहनों की खेप को हरी झंडी देकर चैकपोस्ट पार कराया जा रहा है। ,और यही वजह है कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के बाबजूद भी पूरे प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी जारी है। दूसरी ओर इन चेकपोस्टों पर अवैध उगाही दूसरा श्रोत है झारखंड की और से आने बाली लग्जरी वाहन। चेकपोस्टों पर इन लग्जरी वाहनों की जाँच की जाती है जिसमे शराब के साथ साथ वाहन पर सवार व्यक्ति शराब का सेवन तो नहीं किये हुए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


