ठंड की विदाई पर निगम ओढ़ाएगा कंबल
भागलपुर, वरीय संवाददाता। ठंडक की विदाई दहलीज पर है और अब नगर निगम जरूरतमंदों...

भागलपुर, वरीय संवाददाता।
ठंडक की विदाई दहलीज पर है और अब नगर निगम जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाएगा। मंगलवार को नगर निगम ने सभी 51 वार्डों के पार्षदों को 200-200 कंबल का वितरण किया। वार्ड पार्षदों को कुल 10,200 कंबल बांटा गया है। कंबल लेने के लिए पार्षद दिनभर टेम्पो व ई-रिक्शा से उठाव करते रहे। नई नगर सरकार बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पार्षद कंबल बांट सकेंगे। मौके पर कई पार्षदों ने बताया कि इस बार कम से कम गुलाबी ठंडक में कंबल मिल गया। इससे पहले तो मार्च-अप्रैल में ही कंबल मिलता रहा है। हालांकि कुछ पार्षदों ने बताया कि अगली बार हमलोग नवंबर में ही कंबल वितरण के लिए दबाव बनाएंगे। ताकि जरूरतमंद दिसंबर, जनवरी और फरवरी तक तो कंबल का उपयोग कर सकें।