बिहार के खगड़िया में इलाज के दौरान अस्पताल में मृत कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग निकले कोविड-19 संक्रमित

खगड़िया, एजेंसी।,
Follow us on Google News
share

बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी रेफरल अस्पताल में दो दिन पूर्व जिसकोरोना संदिग्ध प्रवासी की मौत हो गई उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 13...

बिहार के खगड़िया में इलाज के दौरान अस्पताल में मृत कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग निकले कोविड-19 संक्रमित

बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी रेफरल अस्पताल में दो दिन पूर्व जिसकोरोना संदिग्ध प्रवासी की मौत हो गई उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 13 मई को खगड़िया आए एक 45 वर्षीय मजदूर को स्क्रीनिंग के बाद गोगरी प्रखंड में बने क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया। उन्होंने बताया कि इसके अगले दिन शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 मई की सुबह उसकी मौत हो गई थी। 

घोष ने बताया कि इसके बाद मृतक और उसकी पत्नी के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का स्वाब सैंपल जांच के लिए पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआई) भेजा गया। उन्होंने बताया कि आरएमआरआई से कल देर शाम जारी जांच रिपोर्ट खगड़िया जिला प्रशासन को रविवार को मिली है। इसमें मृत प्रवासी मजदूर एवं उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मृत मजदूर पूर्व से मधुमेह और दमा की बीमारी से पीड़ित था।
 
इससे पूर्व 13 मई को नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) में पटना के आलमगंज की 56 वषीर्य महिला और कोरोना संक्रमित बिहार के सातवें मरीज की मौत हो गई थी। वह पूर्व से गॉलब्लाडर कैंसर से पीड़ित थीं। वहीं, 1० मई को पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) में पटना जिले में बेलछी प्रखंड के संक्रमित 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह दिल्ली से बेलछी आए थे। वह फेफड़े के गंभीर रोग से भी पीड़ित थे। 

इसी तरह 07 मई को रोहतास जिले के सासाराम में 70 वषीर्य एक वृद्ध के  कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और इसी दिन उसकी मौत भी हो गई। सीतामढ़ी जिला निवासी 45 वषीर्य एक संक्रमित व्यक्ति की एनएमसीएच में 02 मई को मौत हो गई। वह लंबे समय से फेफड़े के कैंसर रोग से पीड़ित थे। 01 मई को पूर्वी चंपारण जिले के बंजारिया निवासी 54 वषीर्य एक कोरोना संक्रमित की एनएमसीएच में इलाज के  दौरान मौत हो गई थी। वह पिछले एक वर्ष से मुंह और गले के कैंसर रोग से  पीडि़त थे।

 इससे पूर्व 21 मार्च को बिहार में पहले संक्रमित मरीज  मुंगेर  जिले के चौरंबा निवासी सैफ अली (38 वर्ष) की पटना के  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौत हो गई थी। वह खाड़ी देश  कतर से भारत आया था और किडनी रोग से पीड़ित था। बिहार में अब तक कोरोना संक्रमित आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह राज्य में कोरोना  संक्रमण से मरने वाले लोग पहले से किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
 

Sunil Abhimanyu

लेखक के बारे में

Sunil Abhimanyu

सुनील अभिमन्यु

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।