Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCooperative Department Initiates Formation of Vegetable Producer Societies in Bhagalpur and Banka for Fair Pricing
भागलपुर और बांका के सभी प्रखंडों में बनेगा कोल्ड स्टोरेज और गोदाम

भागलपुर और बांका के सभी प्रखंडों में बनेगा कोल्ड स्टोरेज और गोदाम

संक्षेप:

पहल : भागलपुर और बांका के सभी प्रखंडों में सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का गठन

Dec 10, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता भागलपुर और बांका जिले के सब्जी उत्पादकों को फसल की अच्छी कीमत दिलाने का सहकारिता विभाग पहल करेगा। सब्जियों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और किसानों को उचित कीमत दिलाने के लिए दोनों जिले के सभी प्रखंडों में सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लि. का गठन किया गया है। सभी समितियों का अपना कार्यालय होगा। सब्जियों को रखने के लिए गोदाम और कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाएगी। सहकारिता विभाग ने संबंधित सीओ को गोदाम के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। भागलपुर जिले में 16 और बांका जिले में 11 प्रखंड स्तरीय सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का गठन किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी समितियों को दो-दो सौ सब्जी उत्पादकों को सदस्य बनाना है। वर्तमान में औसतन समितियों द्वारा 60 से 70 सब्जी उत्पादकों को सदस्य बनाया गया है। सभी समितियों का अपना कार्यालय होगा। कार्यालय में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक समितियों को 98 हजार रुपए दिए जायेंगे। समिति अपने क्षेत्र के सब्जी उत्पादकों से उचित कीमत में सब्जी खरीदकर उसे बेचने की व्यवस्था करेगी। सब्जियों को रखने के लिए सभी प्रखंडों में गोदाम बनाया जाएगा। सब्जी के रेट का निर्धारण स्थानीय स्तर पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी करेंगे भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति लि.के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि तीन दिसंबर को हुई बैठक में सभी समितियों के अध्यक्ष को तत्काल दो सौ सदस्य बनाने को कहा गया है। इसके बाद कार्यालय में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राशि दी जाएगी। सब्जी की खेती को बढ़ावा देना और उत्पादकों को सब्जी का उचित कीमत दिलाना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। हर प्रखंड में गोदाम और छोटा कोल्ड स्टोरेज के लिए प्रत्येक समिति को एक करोड़ 14 लाख रुपये दिया जाएगा। संबंधित सीओ को पत्र भेजकर गोदाम के लिए 10 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। समिति द्वारा किसानों को सब्जी का उचित मूल्य दिया जाएगा। सब्जी के रेट का निर्धारण स्थानीय स्तर पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी करेंगे। नाथनगर प्रखंड सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लि. के अध्यक्ष सुभाष प्रसाद यादव ने बताया कि सदस्य बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। समिति बनने से सब्जी उत्पादकों को लाभ मिलेगा। भागलपुर सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति लि. की अध्यक्ष नीतू सिंह चन्द्रवंशी ने बताया कि सीजन में जो सब्जियां स्थानीय बाजार में सस्ती मिलती है। उसे कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। उन सब्जियों को दूसरे शहरों में अधिक कीमत पर बेचने के लिए भेजा जाएगा। इससे सब्जी उत्पादकों को उचित कीमत मिल पाएगी।