चिह्नित पंचायतों में सहयोग शिविर शुरू, मंत्री नीतीश मिश्रा ने की शिरकत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। मंगलवार को भागलपुर के सभी प्रखंडों

चिह्नित पंचायतों में सहयोग शिविर शुरू, मंत्री नीतीश मिश्रा ने की शिरकत

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। मंगलवार को भागलपुर के सभी प्रखंडों की दो-दो पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन शुरू हुआ है। सबौर प्रखंड की ममलखा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा मौजूद हैं। जबकि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सह प्रभारी सचिव जिला भागलपुर दीपक आनंद सुल्तानगंज एवं शाहकुंड प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर पंचायतों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सप्ताह के मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

19 मई को इस अभियान का शुभारंभ पूरे राज्य में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:------------
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।