Bhagalpur News: कुर्साकांटा के पहुंसी में सहयोग शिविर आयोजित
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: कुर्साकांटा के पहुंसी पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कई सरकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम किसान निधि, और पीएम आवास योजना के स्टॉल लगाए गए। लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए। बीडीओ डॉ नयना पॉल ने शिकायतों के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया।

Bhagalpur News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पहुंसी पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित की गई। शिविर में आयुष्मान भारत, लखपति दीदी, पीएम किसान निधि योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीबी रामजी योजना, भूमि एवं राजस्व विभाग, कृषि, जीविका, स्वास्थ्य आदि विभाग के स्टॉल लगा गए। लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। बीडीओ डॉ नयना पॉल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। मौके बीपीआरओ अमित मिश्रा, बीएसओ मो आदिल अलि, आरओ मुकेश कुमार मंडल आदि पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।


