Bhagalpur News: पान मसाला के विज्ञापन के साथ भगवान का फोटो लगाने पर फाड़ा होर्डिंग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: जीरोमाइल में यूनिपोल पर लगा होर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भागलपुर,

Bhagalpur News: पान मसाला के विज्ञापन के साथ भगवान का फोटो लगाने पर फाड़ा होर्डिंग

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। ​शहर के जीरोमाइल चौक स्थित एक यूनीपोल पर लगे पान मसाला के होर्डिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। होर्डिंग में पान मसाला के प्रचार के साथ भगवान की तस्वीर लगाई गई थी, जिसका स्थानीय युवाओं ने कड़ा विरोध किया। आक्रोशित युवाओं ने इसे धार्मिक आस्था का अपमान और अनैतिक करार दिया।​मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विरोध जताते हुए एक युवक जीरोमाइल चौक पर स्थित यूनीपोल पर चढ़ गया और उसने होर्डिंग में लगी भगवान की तस्वीर वाले हिस्से को फाड़ डाला।

इस दौरान युवाओं ने चेतावनी दी कि लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ वे आगे भी लड़ाई लड़ेंगे। घटना की जानकारी मिलते ही नगर प्रशासन हरकत में आया। नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने वाले पोस्टर, बैनर या होर्डिंग का प्रचार-प्रसार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और ऐसी आपत्तिजनक सामग्री लगाने वाली संबंधित एडवरटाइजिंग एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पान मसाला के विज्ञापन के साथ भगवान का फोटो लगाने पर फाड़ा होर्डिंग