Bhagalpur News: हरियो में बाढ़ राहत राशन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कांग्रेस नेत्री व स्थानीय मुखिया ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप सीओ ने घर में

Bhagalpur News: हरियो में बाढ़ राहत राशन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। खेरैहिया पंचायत के वार्ड संख्या एक में कांग्रेस नेत्री कुमकुम देवी बाढ़ पीड़ित के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन करवा रहीं है। इसके लिए अंचल से 10 बोरा चावल सहित अन्य सामग्री मिली। इसे नेत्री अपने घर लेकर चली गईं। अपने घर से बाढ़ पीड़ितों के लिए दो टाइम का खाना बनवाने लगीं। इसके बाद दोबारा अंचल पहुंचकर नेत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन की मांग की। मामले को लेकर स्थानीय मुखिया अनिल मंडल से नेत्री का विवाद हो गया। अंचन प्रशासन ने नेत्री को राशन नहीं दिया। इस दौरान नेत्री ने मुखिया पर गाली-गलौज व पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

इधर, मुखिया अनिल मंडल ने बताया कि अंचल से मिले राशन को नेत्री अपने घर लेकर चली गयीं। सीमित लोगों को घर से दो समय का भोजन कराया। मुखिया ने गाली-गलौज व पैसा मांगने के आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थान, मंदिर या पुस्तकालय आदि सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक रसोई का संचालन होना चाहिए।सीओ रमन कुमार ने बताया कि महिला नेत्री ने गलत तरीके से रसोई का संचालन किया है। राशन उपलब्ध रहने के बाद भी मांग की गई। नेत्री को सरकारी या सार्वजनिक स्थल पर सामुदायिक रसोई संचालन का निर्देश दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: हरियो में बाढ़ राहत राशन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप