Controversy Erupts Over Appointment of New Kahalgaon BJP President Uttam Chaudhary नए भाजपा नगर अध्यक्ष के मनोनयन पर विरोध, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsControversy Erupts Over Appointment of New Kahalgaon BJP President Uttam Chaudhary

नए भाजपा नगर अध्यक्ष के मनोनयन पर विरोध

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर भाजपा इकाई में नए नगर अध्यक्ष उत्तम चौधरी के

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 28 Dec 2024 01:35 AM
share Share
Follow Us on
नए भाजपा नगर अध्यक्ष के मनोनयन पर विरोध

कहलगांव नगर भाजपा इकाई में नए नगर अध्यक्ष उत्तम चौधरी के मनोनयन पर विवाद उत्पन्न हो गया है। कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. सनोज कुमार चौधरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर नए नगर भाजपा अध्यक्ष के मनोनयन पर विरोध जताया है। साथ ही भाजपा विधायक कहलगांव और विधानसभा संयोजक के द्वारा मनमाने तरीके से बिना चुनाव कराये ही नगर अध्यक्ष का मनोनयन करा दिया गया जो गलत है। आवेदन में लिखा गया है कि मैं पार्टी का सिपाही हूं और नगर मंडल के सभी 17 बूथ अध्यक्ष के साथ सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। सर्वसम्मति से चुनाव कराकर मनोनयन की जाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।