Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: धार्मिक स्थल के पास हो रहा निर्माण कार्य सही मानचित्र को स्पष्ट करने की मांग

Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी चौक पर चल रहे सौंदर्यीकरण को लेकर वहां मौजूद एक धार्मिक स्थल के समीप किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय पुजारी आनंद कुमार झा के मुताबिक रविवार सुबह जब वे लोग पूजा-अर्चना को पहुंचे तो मंदिर परिसर को हरे रंगे पर्दे से ढका हुआ और चारों तरफ बैरिकेडिंग पाया। इस बात को लेकर वहां निर्माण कार्य कर रहे संवेदक से पूछे जाने पर संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर लोगों ने नाराजगी जताई और इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करने की बात कही। पुजारी ने बताया कि सभी लोगों ने निर्णय लिया है कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही वे लोग जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से मिलेंगे और अधिकारियों से सौंदर्यीकरण के सही मानचित्र को स्पष्ट करने की मांग की है।इधर

नगर निगम के योजना शाखा प्रभारी ने बताया कि धार्मिक स्थल चौक पर ही मौजूद रहेगा, पर वहां प्रवेश द्वार में कुछ परिवर्तन किया जाएगा। मुख्य सड़क पर प्रवेश द्वार होने की वजह से दुर्घटना की भी आशंका थी, जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।