हॉस्टल परिसर से क्वार्टर में बिना अनुमति उठवायी ईंट, विवाद

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जांच के लिए हॉस्टल पहुंचीं डीएसडब्लयू और प्रॉक्टर अधिकारियों ने कहा, बिना अनुमति ईंट उठवाना

हॉस्टल परिसर से क्वार्टर में बिना अनुमति उठवायी ईंट, विवाद

भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के लालबाग स्थित क्वार्टर में रहने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन भारती ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल परिसर से बिना अनुमति ईंट ढुलवा ली। इसको लेकर विवाद की स्थिति हो गई है। हॉस्टल की वार्डन इंदू कुमारी ने गार्ड की सूचना पर घटना की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद विवि डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह और प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार को रिपोर्ट कर दी। दोनों अधिकारी शनिवार को जांच के लिए हॉस्टल परिसर पहुंचे थे।

विवाद का कारण

अधिकारियों ने सिमरन भारती को मौके पर बुलाया और ईंट को लेकर जवाब-तलब किया। इस पर वे विवि अधिकारियों पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की समस्या पर तो अधिकारी आते नहीं है, ईंट उठाने की जानकारी पर अधिकारी तुरंत पहुंच गए। साथ ही ईंट उठाने को लेकर कहा कि वहां काम कर रहे संवेदक के कहने पर उन्होंने ईंट उठवाई है। इस पर डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना भड़क गईं। उन्होंने कहा कि विवि परिसर में संपत्तियों की जवाबदेही अधिकारियों की होती है या संवेदक की। कहा कि बिना विवि की अनुमति गलत काम है। इस पर कार्रवाई हो सकती है।

सिमरन का जवाब

इस बात पर सिमरन भारती ने कहा कि विवि चाहे तो सस्पेंड कर दे या कोई कार्रवाई करे। उन्होंने अपने नहीं क्वार्टर के काम के लिए ईंट मंगाई थी। इस पर प्रॉक्टर ने कहा कि यह सही नहीं है। बिना अनुमति इस तरह के काम पर कार्रवाई हो सकती है। मौके पर पहुंची डॉ. इंदू और सिमरन भारती भी आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं। इस पर डीएसडब्ल्यू ने हस्तक्षेप कर कहा कि वार्डन अपना सही काम कर रही हैं। यदि परिसर में गलत होगा तो उनका काम रिपोर्ट करना है। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में वे लोग आगे की कार्रवाई करेगे।

जांच और सुरक्षा

उधर, जांच के बाद दोनों अधिकारियों ने हॉस्टल नंबर दो की छत से गर्ल्स हॉस्टल परिसर की गिरी हुई दीवार का जायजा लिया। उन लोगों ने सुरक्षा कारणों से स्थिति देखी। इसके बाद कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति को अवगत कराया जाएगा, ताकि बाउंड्री निर्माण या अस्थायी रूप से ही रास्ते को बंद किया जा सके, ताकि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की समस्या ना हो।

सामान्य प्रश्न

सिमरन भारती ने किस हॉस्टल से ईंट उठवाई थी?
सिमरन भारती ने पीजी गर्ल्स हॉस्टल परिसर से ईंट उठवाई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।