अररिया: आवंटन के बावजूद भुगतान नहीं, गुस्साये संवेदकों ने ट्रेजरी ऑफिस के सामने जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया में संवेदकों ने ट्रेजरी ऑफिस के बाहर भुगतान नहीं होने पर विरोध जताया। संवेदकों ने 31 मार्च से पूर्व भुगतान की मांग की, जबकि विभाग ने आवंटन और बिल विपत्र भेज दिए हैं। भुगतान रुकने से संवेदक कर्ज में डूब रहे हैं और उनके काम प्रभावित हो रहे हैं। डीएम से जल्द कार्रवाई की अपील की गई।

अररिया: आवंटन के बावजूद भुगतान नहीं, गुस्साये संवेदकों ने  ट्रेजरी ऑफिस के सामने जताया विरोध

अररिया, निज संवाददाता आवंटन उपलब्ध रहने और ट्रेजरी में विल बिल विपत्र भेजे जाने के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने से गुस्साए संवेदकों ने मंगलवार को ट्रेजरी ऑफिस के बाहर जमकर विरोध जताया। इसको लेकर संवेदकों ने ट्रेजरी ऑफिसर और डीएम को आवेदन देकर 31 मार्च से पूर्व भुगतान करने की मांग की। संवेदक कुमार संजू सुमन ने बताया कि विभाग द्वारा आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है। विभाग से जिला कोषागार को बिल विपत्र भी भेजा जा चुका है। लेकिन अररिया कोषागार द्वारा उन लोगों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।जबकि कराये गये कार्य के मद में राशि उपलब्ध है।

संवेदक रमेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद साह,रणविजय कुशवाहा, संजय कुमार आदि ने बताया कि वे लोग चतुर्थ वर्गीय संवेदक है, छोटे-छोटे काम में साल भर पूंजी लगते हैं।मजदूर सहित सामग्री का भुगतान करना पड़ता है। कई संवेदक कर्ज लेकर काम करते हैं, उम्मीद रहती है कि मार्च के महीने में भुगतान हो जाएगा। सरकार ने आवंटन उपलब्ध करा दिया है, लेकिन अररिया कोषागार भुगतान रोक कर रखा गया है और भुगतान नहीं हो रहा है। संवेदक अमर भगत, अभिषेक राज, अमन राज, इस्तमुल सुल्तान,मजहर आलम आदि ने कहा कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में आवंटन लेप्स हो जाएगा, इससे उन लोगों को फिर एक साल का इंतजार करना होगा। संवेदको ने कहा कि सरकार की ओर से ट्रेजरी को इस तरह का कोई पत्र नहीं दिया गया है। बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। संवेदकों ने डीएम से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भुगतान करने की मांग की है। इधर जिला कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार रजक ने बताया कि वेतन मद के अलावे अन्य किसी भी मद के भुगतान पर वित्त विभाग से रोक लगा दी गई है। वित्त विभाग के निर्देश का पालन किया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।