Bhagalpur News: भागलपुर : हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना, बारिश का सिलसिला जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर समेत पूरे पूर्व बिहार में बीते

Bhagalpur News: भागलपुर : हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना, बारिश का सिलसिला जारी

Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... भागलपुर समेत पूरे पूर्व बिहार में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश जारी है। बुधवार तड़के सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में काले-घने बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान करीब 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी से उठा बारिश का यह मौसमी सिस्टम गुरुवार तक सक्रिय रहेगा। तेज हवाओं के चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ी है। वहीं धान के खेत में बारिश के पानी से नई जान आ गई है।

भागलपुर शहरी क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव स्थिति बनी हुई है। कार्यालय, स्कूल व कॉलेज समेत जरूरी काम से बाजार निकले लोगों की परेशानी बढ़ गई। कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन में समस्या हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: भागलपुर : हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना, बारिश का सिलसिला जारी