असानंदपुर चौक से उर्दू बाजार तक सड़क खुदाई से बुरा हाल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फोटो है : पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई थी सड़क की खुदाई जैसे-तैसे

असानंदपुर चौक से उर्दू बाजार तक सड़क खुदाई से बुरा हाल

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों के रास्ते जलजमाव के कारण प्रभावित हैं। आम लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। यही हाल असानंदपुर चौक से लेकर उर्दू बाजार वाले रास्ते का है, जहां पाइपलाइन बिछाने के काम को लेकर सड़क किनारे खुदाई की गई थी, लेकिन उसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जैसे-तैसे मिट्टी भराई के कारण लोगों को उस रास्ते अपने वाहनों को भी ले जाने में परेशानी हो रही है। यही नहीं हल्की बारिश में भी सड़क पर वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है।तातारपुर रोड में जाम की स्थिति होने के बाद उर्दू बाजार, असानंदपुर रोड का ही इस्तेमाल वाहन चालक करते हैं, लेकिन अब सड़क पर पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है।

इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश की स्थिति है। लोगों कहना है कि विकास के लिए खुदाई होनी चाहिए, लेकिन यदि उसे समय से दुरुस्त नहीं किया जाता है तो मुश्किल होती है। कई वाहन आवाजाही के क्रम में बुरी तरह धंस गए, जिसे निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़। बारिश से यह स्थिति और भी भयावह हो जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।