भागलपुर: कलबगंज में फिर से पाइपलाइन में आ रहा बदबूदार पानी
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के कलबगंज इलाके में रविवार को फिर से गंदा और बदबूदार पानी आने लगा। दो सप्ताह पहले भी स्थानीय लोगों को इसी समस्या का सामना करना पड़ा था। एक सप्ताह की मेहनत के बाद स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब एक सप्ताह बाद फिर से यही समस्या उत्पन्न हो गई है।

भागलपुर। शहर के दक्षिणी क्षेत्र स्थित कलबगंज इलाके में रविवार को एक बार फिर से जलापूर्ति पाइपलाइन से गंदा और बदबूदार पानी आने लगा। बता दें कि दो सप्ताह पूर्व भी इस इलाके में गंदा और बदबूदार पानी आने की वजह से इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक सप्ताह की मशक्कत के बाद किसी तरह व्यवस्था ठीक कराई गई। पर इसके एक सप्ताह बाद भी यह स्थिति बरकरार रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


