अकबरनगर के रेल समपार के बैरियर में फंसा कंटेनर, लगा जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे, शाहकुंड से भागलपुर जाते समय एक कंटेनर अकबरनगर के रेल समपार के पास बने बैरियर में फंस गया। इसके कारण करीब आधे घंटे तक एसएच पर जाम लगा। कंटेनर को बाहर निकालने के लिए चालक को काफी मेहनत करनी पड़ी। बैरियर की ऊँचाई कम होने के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं।

अकबरनगर के रेल समपार के बैरियर में फंसा कंटेनर, लगा जाम

अकबरनगर संवाददाता  शुक्रवार को करीब नौ बजे शाहकुंड से भागलपुर जाने के दौरान अकबरनगर के रेल समपार के समीप बने बैरियर में एक कंटेनर फंस गया। जिससे करीब आधे घंटे तक एसएच पर जाम लग गया।शाहकुंड की ओर से एक कंटेनर गाड़ी  श्रीरामपुर गांव के समीप लगे बैरियर को पार कर गया। चालक को लगा दूसरा भी बैरियर पार हो जाएगा लेकिन दूसरे बैरियर में कंटेनर फंस गया, जो काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकल पाया। जिसके बाद गाड़ी का हवा निकालने व कुछ सामग्री को खोलकर निकालने के बाद गाड़ी को तिरछा कर किसी तरह निकाला गया। जिसके बाद कंटेनर चालक ने राहत की सांस ली।

बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के कारण बैरियर की ऊंचाई कम हो गई है, जिससे अक्सर गाड़ी फंस जाती है। पूर्व में भी कई कंटेनर के फंसने के कारण जाम लग चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।