बांका : शंभूगंज में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका से कुमार आनंद की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड में रसोई गैस सिलेंडर को

बांका : शंभूगंज में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी

बांका से कुमार आनंद की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय एचपी गैस एजेंसी में कई दिनों से उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही है। दूसरी ओर क्षेत्र के इंडेन गैस वितरक द्वारा वितरण के नियम में बदलाव किए जाने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट सूचना के नियम बदल दिए गए, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

खासकर महिलाओं को खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी तक बार-बार जाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।