बिजली आपूर्ति व्यवस्थित नहीं हुई तो होगा आंदोलन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति और गांधी शांति प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक

बिजली आपूर्ति व्यवस्थित नहीं हुई तो होगा आंदोलन

भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति और गांधी शांति प्रतिष्ठान भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिजली की लचर व्यवस्था और आम जनता को हो रहे घोर परेशानी पर विचार करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने विद्युत व्यवस्था की लचर व्यवस्था पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि ऊर्जा मंत्री का गृह जिला रहते हुए भी भागलपुर में आए तूफान के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दाऊद बाट और टीएनबी कॉलेज के इलाके में अबतक विद्युत वितरण व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी है।

विद्युत विभाग 20 वर्षों से मेंटेनेंस के नाम पर यहां की जनता को गुमराह करता रहा है। यहां तक कि कॉल सेंटर भी सही से काम नहीं करता है। पदाधिकारी तो कुछ सुनते ही नहीं हैं। विभाग सरकार की ओर से मिले करोड़ों रुपये के सहयोग का बंदरबांट करते हुए आज तक तार-पोल भी ठीक नहीं कर सका है। विद्युत विभाग सरकार, जनता और जनप्रतिनिधि सबको धोखा दे रही है। लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसलिए विद्युत विभाग से समिति मांग करती है कि अविलंब बिजली व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। तीन दिन के अंदर अगर बिजली आपूर्ति व्यवस्थित नहीं हुई तो बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ेगा। सभा के अंत में प्रसिद्ध शायर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर समिति के कार्यकारी संयोजक डॉ. फारुख अली, अरविंद कुमार रामा, अनीता शर्मा, महबूब आलम, वीणा सिन्हा, इंजीनियर अमन कुमार सिन्हा, मो. तकी अहमद जावेद, जीनी हमीदी, मोहम्मद मिंटू कलाकार, मोहम्मद काबुल, रेनू सिंह, मृदुल सिंह, डॉ. उमेश प्रसाद नीरज, संजय कुमार, राजकुमार, डॉ. हबीव मुर्शिद खान, सैयद जिया उल हक समेत अन्य लोग थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।