सुपौल : तिलयुगा नदी तट पर मंदिर में बन रहे भगवान भास्कर की प्रतिमा

Oct 19, 2024 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

छठ पूजा के महापर्व के लिए तिलयुगा नदी तट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। प्रसिद्ध मूर्तिकार द्वारा सात घोड़ों के रथ पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा बनाई जा रही है। 2012 से...

सुपौल : तिलयुगा नदी तट पर मंदिर में बन रहे भगवान भास्कर की प्रतिमा

निर्मली । एक संवाददाता सूर्य उपासना एवं लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर के वार्ड 11 स्थित तिलयुगा नदी तट पर अवस्थित मंदिर में बन रहे भगवान भास्कर की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दी गई है। दरभंगा के प्रसिद्ध मूर्तिकार के द्वारा भगवान भासकर की प्रतिमा निर्माण कार्य किया जा रहा है। मूर्तिकार ने बताया की बीते तिलयुगा तट पर अवस्थित भगवान भास्कर के मंदिर में सूर्यदेव महराज की मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया की सात घोड़ों के रथ पर सवार भगवान भास्कर एवं रथ चालक सारथी की प्रतिमा इसबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। बताया की छठ पूजा समिति के सचिव गोपाल साह, अनिल साह, दिवेश सिंह, अशोक साह, गोपाल साह, मुन्ना स्वर्णकार, रामबाबू स्वर्णकार आदि ने बताया की 2012 से तिलयुगा नदी तट पर भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर भव्य रूप से पूजा अर्चना की जाति है। वहीं 2020 में मंदिर का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया की लोक आस्था का महापर्व के मौके पर संध्या एवं सुबह अर्घ्य के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करते है। इसके बाद उसी दिन शाम को तिलयुगा नदी में भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।