Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsConstruction of New Examination Hall Launched at LNBJ Women s College
जिप सदस्या ने परीक्षा भवन का किया शिलान्यास

जिप सदस्या ने परीक्षा भवन का किया शिलान्यास

संक्षेप:

नारायणपुर में एलएनबीजे महिला महाविद्यालय के परीक्षा भवन का शिलान्यास जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा द्वारा किया गया। यह भवन लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनेगा, जिससे परीक्षार्थियों के बैठने की कमी दूर...

Sep 11, 2025 05:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा ने करीब लगभग 12 लाख रुपये का लागत से बनने वाले परीक्षा भवन का शिलान्यास विधि विधान नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जयंत झा ने किया। जिप प्रतिनिधि ललन मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय में परीक्षा लेने में परीक्षार्थी बैठने का कमी महसूस होता था। भवन बनने से महाविद्यालय में सभागार की कमियां दूर होगी। मौके पर प्रो सत्यनारायण झा, अजीत कुमार झा, निक्कू मिश्रा, उज्जवल, दिलीप झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें