बटेश्वर स्थान में बनेगा भव्य श्रीराधाकृष्ण मंदिर

Feb 18, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव के बटेश्वर स्थान स्थित वृद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के सामने अवस्थित

बटेश्वर स्थान में बनेगा भव्य श्रीराधाकृष्ण मंदिर

कहलगांव के बटेश्वर स्थान स्थित वृद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के सामने अवस्थित श्रीराधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी की भूमि पर भव्य श्रीराधाकृष्ण मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर निर्माण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जर्जर हो चुकी ठाकुरबाड़ी मंदिर को ध्वस्त कर भूमि को समतल कर दिया गया है। मंदिर निर्माण के लिए छह मार्च को वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भव्य भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ओरियप गांव से रथ के माध्यम से मंदिर की नींव के लिए ईंट लाई जाएगी, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।