Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsConstruction of Community Buildings in Sahrasa for Mahadalit Development
सहरसा: तीन प्रखंडों में बनेगा छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड

सहरसा: तीन प्रखंडों में बनेगा छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड

संक्षेप:

सहरसा। महादलित विकास मिशन योजना अंतर्गत जिले के तीन प्रखंडों में छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेडशन योजना अंतर्गत जिले के तीन प्रखंडों में छह सामुदा

Jan 11, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सहरसा। महादलित विकास मिशन योजना अंतर्गत जिले के तीन प्रखंडों में छह सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण होगा। जिले के सोनवर्षा प्रखंड में एक, सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत एक और सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत चार सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण किया जाएगा।एक सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड के निर्माण पर 28 लाख 94 हजार दो सौ रुपये की राशि खर्च होगी।इसका निर्माण छह महीने में पूरा होगा।जिले के सोनवर्षा प्रखंड अन्तर्गत पंचायत महुआ उत्तरबारी टोला खिलहा वार्ड सात ,सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत नगर पंचायत सौरबाजार शर्मा टोला वार्ड एक महादलित टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत साम्हरखुर्द टोला मुसहरी टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत अलानी टोला चिकनी टोला, सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत पंचायत अलानी टोला बबन टोली और सलखुआ पखंड अन्तर्गत अलानी राम टोला अलानी में सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।महादलित

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और विभिन्न प्रकार की सुविधा बहाल करने को लेकर सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है।सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण योजना के तहत महादलित टोलों में सामुदायिक भवन का निर्माण कर यहां के लोगों के लिए किसी भी तरह की सामूहिक, सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन करने सहित लाइब्रेरी, बिजली, उठने-बैठने की उत्तम व्यवस्था आदि विशेष सुविधा बहाल करना है।ताकि महादलित परिवार के लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके और उन्हें बेहतर करने के लिए सुविधाएं मिल सके।