भागलपुर : बेली ब्रिज पर चदरा वेल्डिंग का काम जारी
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर बेली

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर बेली ब्रिज के निर्माण के बाद चदरा रखने का काम जारी है। दोपहर तक नवगछिया की तरफ से चदरा शीट बिछाने का काम जारी रहा। इधर, बरारी की तरफ से बिछाये गए शीट पर वेल्डिंग का काम शुरू किया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार चंद की मौजूदगी में बनाए जा रहे पहले बेली ब्रिज का काम करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। अब बीआरओ के तकनीशियनों द्वारा दूसरे बेली ब्रिज की फ्रेमिंग का काम शुरू किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


