ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरलोकसभा चुनाव के लिए कोषांग का गठन

लोकसभा चुनाव के लिए कोषांग का गठन

जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के निर्देश पर चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया। संबंधित अधिकारियों को चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया...

लोकसभा चुनाव के लिए कोषांग का गठन
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 17 Jan 2019 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग के निर्देश पर चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया। संबंधित अधिकारियों को चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया।

बुधवार को डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि कोषांग के प्रभारी वरीय पदाधिकारी रहेंगे। उनका सहयोग करने के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। कार्मिक कोषांग का प्रभारी एडीएम को बनाया गया। यह कोषांग डीआरडीए के ऊपरी तल पर काम करेगा। उन्हें 2102 बूथ के लिए 18 से 20 हजार कर्मियों का डाटा तैयार करने का निर्देश दिया गया। वाहन कोषांग का प्रभारी नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा को बनाया गया।

यह कोषांग पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत रहेगा। सामग्री कोषांग का प्रभारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बनाया गया है। प्रशिक्षण और ईवीएम सह मतपत्र कोषांग के प्रभारी डीडीसी होंगे। इसके अलावा विधि व्यवस्था, आचार संहिता, शिकायत एवं समाधान सहित अन्य कोषांग का गठन किया गया। बैठक में नगर आयुक्त, एडीएम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

लोकतंत्र में वोट सबसे मजबूत शक्ति

डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि आज लोकतंत्र से बेहतर कोई तंत्र नहीं है। यह तभी मजबूत होगा जब सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकतंत्र में वोट सबसे मजबूत ताकत होती है।

डीएम बुधवार को टाउन हॉल में मतदाता जागरूकता फोरम का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने कहा कि विश्व के कुछ देशों को छोड़ सभी देशों में लोकतंत्र की व्यवस्था है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता होती है। उन्होंने लोगों को मतदान करने की अपील की।

कहा कि वोट किसी के दबाव या प्रलोभन में आकर नहीं देना चाहिए। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। सभी लोग मतदान करें। कार्यक्रम को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोला राम, एडीएम राजेश झा राजा, जिला आईकॉन ऋचा झा और उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने संबोधित किया। मंच संचालन जिला जन संपर्क पदाधिकारी बिन्दुसार मंडल ने किया। कार्यक्रम में सरकारी और गैर सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी विभागों में एक नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें