किशनगंज: मारवाड़ी कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस समारोह
किशनगंज में मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि संविधान लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। छात्रों को संविधान के मूल्यों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ।

किशनगंज, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, अपितु यह हमारे लोकतांत्रिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की आधारशिला है। युवा पीढ़ी को इसकी मूल भावना को समझना अत्यंत आवश्यक है। मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज की एनएसएस इकाई द्वारा बुधवार को आयोजित संविधान दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ..) संजीव कुमार ने उक्त विचार व्यक्त किए। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) सजल प्रसाद ने कहा कि संविधान सामाजिक न्याय, समानता, मानवीय मूल्य और राष्टीय एकता की गारंटी है। इसे पढ़ना और समझना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। एनएसएस अधिकारी डॉ. क़सीम अख्तर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान-निर्माताओं ने जो मार्ग हमें दिया है, वह ज्ञान, न्याय और समानता का मार्ग है।
एनएसएस का उद्देश्य भी युवाओं को सामाजिक सेवा के साथ संवैधानिक मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष कुमार साकेत, भौतिकी विभाग के डॉ. पार्था बागची और डॉ. अनुज कुमार मिश्रा, गणित विभाग के डॉ. मुनारुल हक, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. रमेश कुमार, तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संतोष कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक वाचन के साथ हुआ। बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. क़सीम अख़्तर ने किया ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




