ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसुल्तानगंज में कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सुल्तानगंज में कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड में आजादी की गौरव यात्रा के साथ-साथ तिरंगा यात्रा का...

सुल्तानगंज में कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 15 Aug 2022 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानगंज। निज संवाददाता

प्रखंड में आजादी की गौरव यात्रा के साथ-साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में निकली गई। यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू की गई।

करहरिया गांव के स्वतंत्रता सेनानी सहित अन्य‌ सेनानी को उनके घर पर सम्मानित किया गया। यात्रा का समापन तिलकपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक सियाराम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त किया गया। मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभय आनंद, बिपिन बिहारी यादव, कोमल सृष्टि, सुनंदा रक्षित, संजय जैन, बासुदेव रमुका आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें