मुंगेर : असम सीएम के बयान के विरोध में मुंगेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मुंगेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष राजेश मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और नारेबाजी की। उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा के उपयोग की निंदा की।

मुंगेर : असम सीएम के बयान के विरोध में मुंगेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट.... मुंगेर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजीव गांधी चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए असम सरकार और मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि देश के वरिष्ठ नेता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है और कांग्रेस इसकी कड़ी भर्त्सना करती है।प्रदर्शन

में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक शामिल हुए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो पार्टी भविष्य में भी आंदोलन जारी रखेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।