राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ी भीड़ से डर गई है भाजपा: अशोक
भागलपुर में शुक्रवार को कांग्रेसियों की बैठक हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद अशोक सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में जुटी भीड़ की सराहना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने...

भागलपुर, वरीय संवाददाता जैन धर्मशाला के प्रशाल में शुक्रवार को कांग्रेसियों की बैठक हुई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह वोटर अधिकार यात्रा के भागलपुर प्रभारी अशोक सिंह का कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ी भीड़ ने नया कीर्तिमान कायम किया है। साथ ही भागलपुर की जनता को पटना में आयोजित रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ई. परवेज जमाल ने सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर हुई गुंडई की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ते जन सैलाब को देख कर बुरी तरह से डर गई।
इस मौके पर अजीत यादव, अख़्तर हुसैन, डॉ. प्रवीण झा, अंबर ईमाम, शारिक खान, भूदेव चौधरी, मजीदुर्रहमान, इम्तियाज खान, सौरभ पारिख, नूरी खानम, गौरव जैन, दीपक बाजोरिया, गोल्डी, निसार अंसारी, शंकर मंडल आदि की मौजूदगी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




