पूर्णिया में संगठन सृजन अभियान को ऊर्जा : कांग्रेस
पूर्णिया और मधेपुरा जिलों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक संजय कपूर ने संगठन सृजन अभियान में नई ऊर्जा दी। कांग्रेस नेताओं ने उनकी सराहना की और सफल प्रवास के बाद विदाई दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने संजय कपूर को संघर्ष का प्रतीक बताया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्णिया जिला और मधेपुरा जिला में संगठन सृजन अभियान को नई ऊर्जा देने आए कांग्रेस पार्टी रामपुर के पूर्व विधायक सह एआईसीसी मेंबर संजय कपूर तथा पीसीसी सहयोगी के रूप में डॉक्टर किशोरीलाल, उमेश माझी, गुरदयाल सिंह, प्रवीण कुशवाहा को पूर्णिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव समेत पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से उनके कार्य की सराहना की गयी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्णिया जिला अध्यक्ष के चयन और संगठन सृजन में इन्होंने पूर्णिया और मधेपुरा में काम किया है और कांग्रेस को नई ऊर्जा दिया है। सात दिनों के सफल प्रवास के बाद आज कांग्रेस जनों के द्वारा हवाई अड्डे तक पूरा काफिला के साथ इनकी विदाई की गयी।
कंग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संजय कपूर संघर्ष के प्रतीक हैं। पूर्णिया की धरती से इनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई। मौके पर राहुल सिंह चौहान, दिलीप कुमार, कुमार आदित्य, मनोज मंडल, राहुल पासवान, हरि यादव, असनारायण चौधरी, जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


