कांग्रेसियों ने किया बाबू जगजीवन राम को याद, दी श्रद्धांजलि

Apr 06, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। 12 अप्रैल को भव्य स्वागत समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेसियों ने किया बाबू जगजीवन राम को याद, दी श्रद्धांजलि

भागलपुर, वरीय संवाददाता देश के पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के अभिनंदन समारोह को लेकर किए जा रहे तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय कांग्रेसी नेता सियाराम दास व संचालन महेश राय ने किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद चौधरी, अरुण चौधरी, भागलपुर प्रभारी राहुल चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद, संजय राणा, अमित आनंद आदि की मौजूदगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।