कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के निधन पर जताया शोक
बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के स्वराज आश्रम परिसर स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को कांग्रेस

प्रखंड के स्वराज आश्रम परिसर स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को कांग्रेस के संयोजन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन हुआ। कांग्रेसजनों ने कहा कि पूर्व पीएम के निधन को लेकर कांग्रेस भवन में पार्टी का झंडा सात दिन तक राष्ट्रीय शोक के कारण आधा झुका हुआ रहेगा। इधर शोकसभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मु. इरफान आलम और संचालन शिवशंकर चौधरी ने की। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष समेत वरीय कांग्रेस नेता नवीन शर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, मु.जावेद और बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरिफ रजा ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन का निधन सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।