लखीसराय : गैस, डीजल व पेट्रोल के स्टोरेज को लेकर सरकार कर रही गुमराह : कांग्रेस
Mar 13, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
कांग्रेस के प्रवक्ता अमर सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह गैस, पेट्रोल और डीजल के भंडारण की सही जानकारी जनता को नहीं दे रही है। उनका कहना है कि सरकार केवल प्रचार के माध्यम से स्थिति को बेहतर दिखाने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कीमतों ने आम आदमी की जिंदगी कठिन कर दी है।

कजरा, एक संवाददाता। कांग्रेस राहुल-प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि गैस, पेट्रोल और डीजल के स्टोरेज को लेकर केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि सरकार ऊर्जा भंडारण की स्थिति को लेकर सही जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रही है और केवल प्रचार के माध्यम से स्थिति को बेहतर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि स्थिति यह है कि पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढी कीमतों ने हम लोगों की कमर तोड़ दी है। देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता तथा भंडारण को लेकर पारदर्शिता जरूरी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


