शोकसभा का आयोजन कर संवेदना प्रकट की
भागलपुर, वरीय संवाददाता सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल बाजोरिया व नागरिक विकास समिति दक्षिणी क्षेत्र...
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 20 Jan 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें
भागलपुर, वरीय संवाददाता
सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल बाजोरिया व नागरिक विकास समिति दक्षिणी क्षेत्र के सचिव विनोद पंडित की 70 वर्षीय माता सुशीला देवी के निधन पर बुधवार को समिति के कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। लोगों ने कहा कि मोहदीनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला देवी अपने क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही। समिति के सलाहकार रमन कर्ण, अध्यक्ष जियाउर रहमान, उपाध्यक्ष विजय मोहिनी व सत्यनारायण प्रसाद आदि शोक संवेदना व्यक्त की।