पूर्णिया : पूर्व पीएम के निधन पर जताया शोक
पूर्णिया के कांग्रेस सदस्य इंतखाब आलम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना देश के लिए एक बड़ी क्षति है। मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों और विकास...

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इंतखाब आलम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश ने आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता खो दिया जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। आलम ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देश की बड़ी क्षति बताया है। सरदार डॉ मनमोहन सिंह ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।