सहरसा : हथियार संग वायरल वीडियो से दहशत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पतरघट में शराबबंदी के बावजूद सूखे नशे और नशीली दवाओं का कारोबार बढ़ रहा है। 18 से 25 वर्ष के युवाओं में स्मैक और गांजा के सेवन की चर्चा है। एक युवक का हथियार के साथ वायरल वीडियो ने क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस ने युवक की पहचान की है और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

सहरसा : हथियार संग वायरल वीडियो से दहशत

पतरघट से पुलेन्द्र सिंह शराबबंदी के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में सूखे नशे और नशीली दवाओं के कारोबार को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। खासकर 18 से 25 वर्ष के युवाओं में स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच पतरघट थाना क्षेत्र के एक युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो में पतरघट वार्ड नंबर चार निवासी सिरो साह का पुत्र दिना कुमार बताया जा रहा है। एक वीडियो में युवक के हाथ में कट्टा और पिस्टल दिखाई दे रहा है।

हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नशा तस्करों का नेटवर्क कई गांवों तक फैला हुआ है, जिससे लोग खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली गई है तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।