Bhagalpur News: जुलाई में अबतक सामान्य से 50 प्रतिशत कम हुई बारिश
Bhagalpur News: 13 जुलाई तक जिले में 144.5 मिलीमीटर की बजाय 72.4 मिलीमीटर बारिश जून में

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मानसून के आगमन को करीब एक माह होने वाला है, लेकिन अब तक बारिश की बेरुखी बनी हुई है। सामान्य से काफी कम वर्षा होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में अब तक सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। 13 जुलाई तक जिले में 144.5 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 72.4 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है। वहीं पूरे जुलाई महीने की औसत वर्षा 309 मिलीमीटर मानी जाती है, जिसे देखते हुए अभी तक का आंकड़ा काफी कम है। जून में 70 प्रतिशत कम बारिश हुई थी
जून में बारिश की स्थिति
बारिश की स्थिति जून महीने में भी बेहतर नहीं रही थी। जून में जिले में सामान्य 183 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले महज 45 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो लगभग 70 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। लगातार दूसरे महीने सामान्य से कम बारिश होने से जिले में कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
सोमवार का मौसम
सोमवार को महज एक मिलीमीटर बारिश हुई
सोमवार को जिले के आसमान में दिनभर घने बादल छाए रहे। बावजूद सबौर समेत अन्य प्रखंडों में महज 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 88 प्रतिशत रही। 3.8 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14-15 जुलाई के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी, चलने एवं मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


