ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरशिकायत कीजिए, एक घंटे में शराबखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी : नीतीश

शिकायत कीजिए, एक घंटे में शराबखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता की शिकायत पर एक से डेढ़ घंटे में शराब पीने वाले और उससे जुड़े धंधेबाजों के विरुद्ध सरकार कार्रवाई होगी। इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहयोग लिया जा रहा है। एक महीने...

शिकायत कीजिए, एक घंटे में शराबखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी : नीतीश
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 18 Jan 2018 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता की शिकायत पर एक से डेढ़ घंटे में शराब पीने वाले और उससे जुड़े धंधेबाजों के विरुद्ध सरकार कार्रवाई होगी। इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहयोग लिया जा रहा है। एक महीने में सरकार एक नम्बर जारी करेगी। फोन नम्बर सूबे के हर पोल पर अंकित होगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के उधाडीह भीरखुर्द गांव में विकास समीक्षा यात्रा के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। खराब मौसम के चलते निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे विलंब से मुख्यमंत्री उधाडीह गांव पहुंचे। शहीद निलेश कुमार नयन के घर जाकर परिजनों से मिले। गांव का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शराबखोरों के विरुद्ध शिकायत करने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कार्रवाई की जानकारी भी पुलिस शिकायतकर्ता को देगी। सीएम ने कहा कि स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रों को ऋण देने में बैंक कोताही बरत रहा है। छात्रों को समय से ऋण नहीं मिल पा रहा है। सरकार अपने स्तर से ऋण देने की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए अगले साल से वित्त निगम का गठन किया जाएगा।

27 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। 10 लाख जीविका समूह का गठन करना है। अभी तक आठ लाख समूह का गठन हो चुका है। इससे एक से डेढ़ करोड़ महिलाएं समूह से जुड़ेंगी। महिलाओं को पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए जो काम किया जा रहा है, उससे उनके अंदर जागृति और आत्मविश्वास आएगा। इससे समाज की तरक्की होगी। महिलाओं के अंदर की शक्ति का इस्तेमाल अब सार्वजनिक कार्यों में देखने को मिल रहा है। छात्राओं के लिए साइकिल और पोशाक राशि की योजना तेजी से चलायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत सभी के घरों में पानी, बिजली और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। हर गली और नाली को पक्कीकरण किया जाएगा। सीएम ने 223 करोड़ रुपए की लागत से 660 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के साथ सामाजिक सुधार भी हो रहा है। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरुद्ध 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला ऐतिहासिक होगी। सभी इसमें सहयोग करें। इस मौके पर मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीजी पीके ठाकुर आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें