खगड़िया : जन समाधान शिविर में योजनाओं के लाभ के लिए दिए गए आवेदन
गोगरी प्रखंड के मैरा पंचायत में जन समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए। 17 केवाईसी और 2 किसान रजिस्ट्री हुई। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड के लिए 4 आवेदन प्राप्त किए। मनरेगा जॉब कार्ड के लिए 22 आवेदन आए। शिविर में कई विभागों के काउंटर भी लगाए गए थे।

महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। गोगरी प्रखंड के मैरा पंचायत में आयोजित जन समाधान शिविर में गुरुवार को विभिन्न योजनाओं का आवेदन लिया गया। वहीं कृषि समन्वयक रामपाल सिंह ने बताया कि शिविर में 17 केवाईसी तथा दो किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ रीया कुमारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए। कार्यपालक सहायक रणवीर कुमार ने बताया कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए 18 आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया। वही पंचायत रोजगार सेवक राजीव कुमार ने बताया कि मनरेगा जॉब कार्ड के लिए 22 आवेदन मिला तथा 12 किसानों का ई केवाईसी कराया गया।
राशन कार्ड के मात्र पांच आवेदन दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। स्वच्छता पर्यवेक्षक हेल्प डेक्स काउंटर पर आवेदक का आवेदन लिखने तथा जानकारी देने में जुटे हुए थे। राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने तथा राशन कार्ड बनाने वाले काउंटर पर भीड़ नजर आई। जन समाधान शिविर की अध्यक्षता मुखिया सुर्यनारायण मंडल ने की। इस मौके पर पीटीए सुनील कुमार, जेई पल्लवी मेहता, पंचायत सचिव गौरव कुमार, महिला पर्यवेक्षक पिंकी कुमारी, राजस्व कर्मचारी अनिष अंकित, स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि शंकर कुमार, संजीव कुमार भारती,शिवराज पटेल,अंग्रेज कुमार, कुणाल कुमार आशीष, सेविका रीता देवी, आशा कार्यकर्ता नीलम देवी, ग्रामीण कृष्णदेव सिंह,राजीव भाई पटेल,अखिलेश कुमार, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



