सुपौल : ट्रांजिट वॉक के माध्यम से हुई सोशल मैपिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पिपरा के आंगनबाड़ी केंद्र 109 पर सामुदायिक भागीदारी के तहत ट्रांजिट वॉक के माध्यम से सोशल मैपिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य सुजाता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाग लिया। टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छूटे हुए बच्चों की पहचान का लक्ष्य रखा गया।

सुपौल : ट्रांजिट वॉक के माध्यम से हुई सोशल मैपिंग

पिपरा (सुपौल) से प्रविंद कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र मकरई पिपरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 109 पर सामुदायिक भागीदारी के तहत ट्रांजिट वॉक के माध्यम से सोशल मैपिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड सदस्य सुजाता देवी ने किया, जबकि प्रखंड समन्वयक वाधवानी एआई विकास ठाकुर की देखरेख में क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक, मोबिलाइजर, आशा फेसिलिटेटर, वार्ड सदस्य, विकास मित्र, एएनएम, एलएस, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ट्रांजिट वॉक के दौरान पूरे पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों के सहयोग से संसाधनों की पहचान की गई।

साथ ही छूटे हुए घरों और बच्चों को सर्वे रजिस्टर में दर्ज किया गया तथा टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से नजरिया नक्शा भी तैयार किया गया। इस मौके पर पीएचसी पिपरा की बीसीएम अनु कुमारी ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से जीरो डोज एवं छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना लक्ष्य है। वहीं जिला समन्वयक निशांत अहमद ने कहा कि टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव संभव है और इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आती है। कार्यक्रम में एएनएम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।