Bhagalpur News: किशनगंज: नशामुक्ति, मानव तस्करी रोकने व बाढ़ सुरक्षा पर एसएसबी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: दिघलबैंक में 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने ग्राम समन्वय बैठक आयोजित की। सहायक कमांडेंट धनंजय शिवाजी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने मानव तस्करी पर नियंत्रण के लिए स्थानीय सहयोग की आवश्यकता बतायी। जल संरक्षण, स्वच्छता और बाढ़ सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

Bhagalpur News: किशनगंज: नशामुक्ति, मानव तस्करी रोकने व बाढ़ सुरक्षा पर एसएसबी ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एफ समवाय कंचनबारी में सोमवार को ग्राम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट सोनेवाल धनंजय शिवाजी ने की। बैठक में ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।सहायक कमांडेंट श्री शिवाजी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी, अवैध गतिविधियों और घुसपैठ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, तस्करी या राष्ट्रविरोधी तत्वों की सूचना तुरंत एसएसबी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर भी चर्चा की गई। युवाओं को खेलकूद अपनाने, सेना एवं अन्य सरकारी सेवाओं की भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में नदी के बढ़ते जलस्तर, बाढ़ से सुरक्षा तथा पुल निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा उठाया।इस पर सहायक कमांडेंट ने एसएसबी की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा आपदा के समय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया तथा संबंधित समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।